Ad2

शासकीय महाविद्यालय, सोंडवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय, सोंडवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की श्रृंखला में 01/11/2022 की रात्रि में महाविद्यालय भवन पर रोशनी की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें संचालक डॉ. मुकेश अजनार ने स्थापना दिवस के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का देश में सबसे पहले क्रियान्वयन, हिंदी में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत जैसी मध्यप्रदेश की कई उपलब्धियों का उल्लेख किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों कु. ललिता सोलंकी, कु. रंजीला जमरा व इगरिया सोलंकी ने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश की स्थापना, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, भौगोलिक तथा जनसांख्यकीय विशेषताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी प्रो. राजेश बारिया ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्रीजी का आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का सपना तभी पूरा हो सकेगा जब हम सब इस ओर प्रयास करेंगे।

शासन द्वारा स्वरोजगार हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते है। प्राचार्य महोदय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में मध्यप्रदेश के इतिहास, भाषाई आधार पर पुनर्गठन, विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं के विकास के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को लगन वा मेहनत से शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात सभी के द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। आभार व्यक्त प्रो. नीलम पाटीदार ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. सायसिंग अवास्या, प्रो. तबस्सुम कुरैशी, डॉ. गीतांजली वर्मा, प्रो. विशाल देवड़ा, प्रो. कनु बडोले, श्रीमती कविता चौहान, श्री मोहन कुमार डोडवे तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म     |     अलीराजपुर जिले के दो सेक्टर नानपुर,पालसदा में कई दिनों से बंद पड़े हुई है आंगनवाड़ी केंद्र      |     ढाई साल की इस मासूम ने रोजा रखकर सब को हैरत में डाल दिया, ये कैसा छाया जुनुन     |     गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन     |     चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर,जननायक टंट्या भील एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परर्थी दादा की लगेगी मूर्ति     |    

error: Content is protected !!