Ad 1

पैसा एक्ट के तहत नियुक्त ग्राम सभा मोबिलाईजर संघ ने अपनी समस्या को लेकर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी को सौंपा ज्ञापन

शासन की हितग्राही योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उन्हें सुविधाओं के साथ लेपटॉप,टेबलेट या कम्प्यूटर सिस्टम प्रदाय किये जावे

अलीराजपुर:- पैसा एक्ट के तहत नियुक्त ग्राम सभा मोबिलाईजर संघ ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी से ज्ञापन सौंप कर विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने एवं शासन की हितग्राही मुल्क योजनाओं के सुचारू रुप से क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुविधाओं के लिये मांग की गई है। जिसमें जिले के सभी मोबिलाईजर ने मांग रखी है कि सभी पंचायत के मोबिलाईजर को पंचायत निधि या पंचायत की तरफ से लेपटाप उपलब्ध कराया जाये ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाना, आईडी में नाम जोड़ना घटना या संशोधन करना, आवास कर ,जल कर और संपत्ति कर मे पंजीयन करना,समस्त मोबिलाईजर को पैसा एक्ट से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाये, ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक तो होती है परन्तु सम्मिलित नही किया जाता है,

ग्राम सभा मे ग्राम सभा मोबिलाईजर को भी हस्ताक्षर और मोहर लगवाई जावे,ग्राम पंचायत में जो भी कार्य निर्माण होते है उक्त कार्य की जानकारी ग्राम सभा मोबिलाईजर को भी सचिव और जीआरएस ‌के द्वारा बताया जाए,ग्राम पंचायत में पैसा एक्ट से संबंधित जो भी कार्य होता है,उसमें ग्राम सभा मोबिलाईजर को प्राथमिकता दी जाये,ग्राम सभा मोबिलाईजर को प्रत्येक माह की 1 तारीख को जनपद पंचायत के माध्यम से वेतन भुगतान किया जावे,साथ ही जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत की समीक्षा बैठक होती है उसमें ग्राम सभा मोबिलाईजर को भी शामिल किया जाये,आयुष्मान कार्ड बनाते हैं उसमें खर्चहोने वाले मोबाईल डाटा के लिए जनपद पंचायत की तरफ से डाटा रिचार्ज किया जावे सहित विभिन्न मांगों से संबंधित चर्चा कर अवगत करवाया गया है। इस अवसर पर मोबिलाइजर संघ के जिला अध्यक्ष रमेश भिंडे, उपाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़,सचिव गुलाब रावत, इंदरसिंह तोमर, सक्रिय कार्यक्रता मोबीलाइजर संघ के वेरसिंह कनेश, रूसतान भिंडे,चंपा,उर्मिला रावत, सुमित्रा सिंह सहित जिले भर के समस्त ग्राम सभा मोबिलाईजर साथी उपस्थित थे

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |