Ad2

अदिति चौहान ने बॉक्सिंग जूनियर वर्ग में ऑल इंडिया में जीता स्वर्ण पदक

विधायक पटेल और कांग्रेस नेता पटेल सहित आमजनों ने बधाईयाँ दी

आलीराजपुर कक्षा 8 वी मे अध्ययनरत छात्रा अदिति सुरेंद्रसिंह चौहान ने ईएमआरएस महू (इन्दौर) मप्र राज्य में गत 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2022 तक आंध्रप्रदेश ट्राइबल रेजिडेंशियल एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूशनल

सोसाइटी द्वारा आयोजित तृतीय राष्ट्रीय खेलकुद समागम 2022 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है | अदिति की इस उपलब्धि पर जिलेभर मे हर्ष व्याप्त है |

प्रदेश और जिले का नाम किया रोशन

उल्लेखनीय है की अदिति चौहान ने आंध्र प्रदेश मे आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर परिवार, प्रदेश, जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है | आदित्य की इस उपलब्धि से जिला गोरवमय हुआ है | अदिति के गोल्ड मेडल का ख़िताब जितने पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, ओमप्रकाश राठौर, रमणसिंह सोलंकी, सानी मकरानी, खुर्शीद अली दिवान, राहुल परिहार, दिलीप पटेल, सोनू वर्मा, जीतू देवड़ा, पिंटू सेन सहित आदिवासी समाज एवं विभिन्न समुदाय के वरिष्ठजनो ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की | अदिति की इस उपलब्धि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी नेता महेश पटेल द्वारा अदिति का स्वागत कर सम्मान किया गया | इस दौरान पटेल ने अदिति को प्रोत्साहन राशि स्वरूप 5100 ₹ नगद भेट किए |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |