Ad 1

जंगल में मिला तेंदुए का शव दो तेंदुए की बीच हुई लड़ाई में एक की जान जाने का अंदेशा, कारण स्पष्ट नही

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

ग्राम पंचायत रिंगोल के केलकुआ में एक तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है दो तेंदुओं की आवाज सोमवार रात को आ रही थी। संभवत: दोनों के बीच लड़ाई हुई और एक की मौत हो गई। हलांकि तेंदुए के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं है ।

शव किसान विक्रम पिता गोकुल के मकान के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। आलीराजपुर एसडीओ एसएस ओहरिया व आजाद नगर रेंजर संदीप रावत अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। तेंदुए के शव को पीएम के लिए आलीराजपुर ले जाया गया है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |