Ad 1

आकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगन सोलंकी (आईआरएस) के प्रथम अलीराजपुर आगमन पर किया स्वागत

प्रदेशाध्यक्ष श्री सोलंकी ने कहा जिले के शत प्रतिशत कर्मचारी -अधिकारी आकास की सदस्यता लेंवे

अलीराजपुर:- आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) के प्रदेशाध्यक्ष जगन सोलंकी (आईआरएस)इनकम टैक्स विभाग जॉइंट कमिश्नर भारत सरकार के अलीराजपुर में पहली बार आगमन पर जिला आकास इकाई के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर एवं टीम के द्वारा तोमर सदन में फूलमाला पहना कर स्वागत किया।

श्री सोलंकी ने कहा कि यह संगठन आदिवासी कर्मचारी-अधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन हैं जिसमें शासकीय, अर्धशासकीय उपक्रम एवं निगम मंडलों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर एसआरएस,आईपीएस, आईएफ़एस एवं आईएएस अधिकारियों सहित सभी विभाग के कर्मचारी- अधिकारियों का संगठन हैं।संगठन की मजबूती के लिए विभाग वार सूची तैयार कर जिले के शत प्रतिशत लोक सेवकों को सदस्यता दिलाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के निर्देशित दिये गये है।इस अवसर पर आकास जिला सचिव केरमसिंह चौहान,जिला कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत, आजीवन सदस्य गुलाबी तोमर, शीला ओहरिया आदि उपस्थित रहें।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |