Ad2

अंतिम भगोरिया हाट मे पटेल बंधुओं ने ढोल-मांदल की थाप पर निकाली ऐतिहासिक गैर

आलीराजपुर | जिले के अंचल ग्राम बखतगढ़ एवं आंबुआ के अंतिम दिन मंगलवार को भगोरिया हाट में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने सेकड़ो कार्यकर्ताओ और समर्थको के साथ शिरकत की | जहाँ एक और क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने ग्राम बखतगढ़ का भगोरिया में अपना चिर परिचित अंदाज दिखाया तो वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने ग्राम आंबुआ में ऐतिहासिक गैर निकालकर जोरदार रंग जमाया |

इस दौरान ग्रामीणजनों ने पटेल बंधुओं का साफा बांधकर स्वागत किया | पटेल बंधुओ ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ढ़ोल मांदल बजाकर गैर निकाली और ग्रामीणों को होली पर्व की शुभकामनायें दी | इस दौरान पटेल बंधुओं ने ऐसा शमा बांधा की वहां मौजूद लोग अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए | वही ग्रामीणों ने पटेल बंधुओं को कांधे पर बिठाकर जमकर नृत्य कराया | पटेल बंधू मांदल की थाप पर ग्रामीणों के बिच नृत्य करते हुए नजर आए | ग्राम आम्बुआ मे कांग्रेसी नेता पटेल के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, ग्राम सरपंच रमेश रावत, जिपं सदस्य हजरीबाई अजनार, सुरपाल अजनार, महेंद्र रावत, दीपक भूरिया आदि मौजूद थे | वही विधायक पटेल के साथ ग्राम बखतगढ़ मे युवा नेता बापू पटेल, छकतला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऊषान गरासिया, सरपंच दलसिंह भयड़िया खेरवाड़ा, सरपंच झमराला धोरट, सरपंच ईलामसिंह गेंदा, सरपंच लकेश निंगवाल केल्दी की माल, सरपंच अम्बू, सरपंच रतन, सरपंच भलसिंह, दिलीप पटेल, सरपंच कमला, सरपंच सकरिया, सरपंच रमा,राहुल भयड़िया, राहुल ठकराव, सुनिल भयड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |