Ad 1

लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर:- प्रदेशभर में 25 मार्च से लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया कि अलीराजपुर वार्ड नं 2 बहारपुरा में शिविर लगाकर आवेदन पत्र भरवाए जा रहे। दावा है कि जहां महिलाओं में अत्यधिक खुशी देखी गई। योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहपूर्वक महिलाओं ने भागीदारी निभाई हैं।केन्द्र में बिना किसी परेशानी के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। पात्र महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए धैर्य पूर्वक लाडली बहना योजना के आवेदन जमा कर रही हैं। साथ ही केवायसी को अपडेट करा रही हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में नगर पालिका अलीराजपुर में अलग-अलग स्थानों में शिविर लगाकर आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार वार्ड नं 2 बहारपुरा में शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली योजना काशुभारंभ किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस योजना में वह सभी महिलाएं जो मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी है, विवाहित है। सभी पात्रता में आवेगी महिला की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पात्र है। वार्ड में ही कैंप का आयोजन कर महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं कैंप स्थल पर पहुंच गई। इस योजना के फार्म जमा करवाने के लिए नपा द्वारा हर वार्ड में कैंप लगाया जाएगा। महिलाओं को अपना आधार कार्ड और समग्र आईडी लेकर कैंप स्थल पर पहुंचे । जहा पर मौजूद अमले द्वारा ही उनका फोटो खिंच और ऑनलाइन फीडिंग हुई। योजना में आवेदन के लिए मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। 

इस अवसर पर शिविर में धर्मेंद्र सोलंकी,अभिषेक शर्मा,अजय चौहान,द्वारा फार्म भरे जा रहे है।

सभी महिलाओं की ई-केवाईसी जरूरी

इस योजना के अंतर्गत दिनांक 25 मार्च से 30 अप्रैल तक सभी पात्र महिलाओं के फार्म जमा किए जा सकेंगे। जिन महिलाओं की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, वहीं इस योजना में पात्र होंगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को असुविधा ना हो इसके लिए नगर परिषद 5 स्थानों पर नियमित रूप से शिविर लगाकर फार्म भरवाएगा

महिला की सर कटी लाश मिलने से फैली सन सनी पुलीस जुटी पहचान मे, फिलहाल अज्ञात है।     |     आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया का किया सम्मान।     |     आंगनवाडी सुपरवाइजर की नियुक्ती को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने मे बड़ी चूक,कार्यकर्ताओ के भविष्य के साथ खिलवाड़।     |     लोक अधिकार मंच अलीराजपुर का एक ही नारा है कुपोषण मुक्त गांव हो हमारा, सोंडवा ब्लॉक कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न।     |     कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन।     |     सय्यद अबुल हसन बाबा का 83 वा उर्स 2 व 3 फरवरी को, मशहूर फनकार जुनेद सुल्तानी पेश करेगे सुफियाना कलाम।     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |     14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     एमपी पीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम हुआ जारी जिले के पाँच युवा बने ऑफिसर     |