Ad 1

सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ अंकुर तंवर के काव्य संग्रह “मैं, कल, आज और कल” का विमोचन

आलीराजपुर निवासी, पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ अंकुर तंवर, जो हस्तरेखाविद और एस्ट्रोलॉजर भी है, के काव्य संग्रह “मैं, कल, आज और कल” का विमोचन दिनांक 8 अप्रैल 2023 को मार्वल आर्को, हड़पसर, पुणे में एक भव्य आयोजन में संपन्न हुआ. इस काव्य संग्रह में 108 कविताएं संकलित हैं जिसमें, संस्कारित कर्तव्य, सूखा रक्त, कंटीली राह–गुलों का प्यार, स्नेहिल डोर, आत्ममंथन और अंततः से संबंधित जीवन की अनुभूतियां परिभाषित की गई है|

कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री प्रदीप पोतनीस, रिटायर्ड महाप्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, श्रीमती अंजू बेनीवाल, वरिष्ठ निदेशक एमडॉक्स पुणे (इज़राइल), डॉ भालेराव, ईएनटी विशेषज्ञ पुणे, श्री अरविंद सिंह गेहलोत, शिक्षाविद मध्यप्रदेश के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया|

इस काव्य संग्रह की समीक्षा डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी, वरिष्ठ संपादक, डॉ विकास दवे, संचालक मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, डॉ जवाहर कर्णावट, सलाहकार प्रवासी भारतीय साहित्य एवम संस्कृति शोध केंद्र और डॉ स्वाति तिवारी, प्रख्यात साहित्यकार द्वारा की गई| इन सभी साहित्य विशेषज्ञों ने अंकुर तंवर के काव्य संग्रह की रचनाओं को सराहा और बताया कि इन सभी रचनाओं में जीवन के विभिन्न अनुभवों को उचित रूप से दर्शाया गया है|

इस अवसर पर प्रताप सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह परिहार,अश्विन चंदेल,राहुल परिहार, आलोक गेहलोत, विनय सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री नरेश गेहलोत एवम वैष्णवी सोलंकी ने किया और अंत में आभार श्री अरुण गेहलोत द्वारा किया गया|

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |