Ad 1

विधायक पटेल ने ग्राम चांदपुर मे 184.00 लाख की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया भूमिपूजन

अलीराजपुर । क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने गुरुवार को ग्राम चांदपुर में 184.00 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया |उक्त कार्य की निर्माण एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन है । भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि ग्राम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी जो आज पूर्ण हो गई | 

स्वास्थ्य भवन निर्माण होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा । ग्राम चांदपुर के आसपास के गांव के लोगों को भी यह सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी । विधायक पटेल ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, बिजली, सड़क,पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रथम प्राथमिकता है । कार्यक्रम में विधायक पटेल ने ग्राम के बुजुर्गों का हार फूल माला पहनाकर सम्मान किया । ग्राम मे स्वास्थ्य भवन निर्माण होने से ग्रामीणों में हर्ष की लहर है और उन्होंने विधायक पटेल का आभार माना । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ग्राम सरपंच राजू मसानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, प्रकाश पटेल, दोलत वास्कले, गोविन्द राठौड़, अबलाल वरीया, सेकडिया भिंडे, मुकाम पटेल, कुंवर मसानिया, रामायण वास्कले, विजय गेहरवाल, रमेश भिंडे सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन करते हुवे विधायक पटेल |

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |