Ad 1

जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में नवीन भर्ती हुये शिक्षकों की उमड़ी भीड़

जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने की मांग जिला बोर्ड की विशेष शिविर लगाकर बनाये जावे फिटनेस प्रमाण पत्र

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले में शिक्षा की गम्भीर स्थिति को देखते हुए दूरस्थ एवं शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षको की पूर्ति के लिए जिले में 854 शिक्षकों की नवीन भर्ती की गई है। जिन्हे जॉइनिंग देने के बाद जिला मेडिकल बोर्ड का फिटनेस प्रमाण पत्र विभाग को देना है।जिला मेडिकल बोर्ड का फिटनेस प्रमाण पत्र सप्ताह में मात्र एक दिन गुरुवार को ही बनाया जाता है।जिसको बनाने के लिए गुरुवार को जिला चिकित्सालय में नव नियुक्त शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ गई।चारो ओर ऑफर तफरी का माहौल बन गया था।जिसकी जानकारी जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश को लगी,

वे जिला चिकित्सालय पहुँचे ओर स्थिति को देखते हुए, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश धोके साहब से बात कर अवगत करवाया गया है, ओर विशेष फिटनेस शिविर लगाकर फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने का निवेदन किया गया ।जिला चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार सहित नव नियुक्त शिक्षकों के लिए शनिवार को पुनः शिविर लगाने का आश्वाशन दिया गया है।जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों से निवेदन किया गया है कि जो भी शिक्षक फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने से शेष बचे हैं वे विशेष शिविर में पहुच कर अवश्य फिटनेस प्रमाण पत्र बनावे। साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी का विशेष शिविर लगाने के लिए आश्वासन देने पर आभार व्यक्त किया गया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |