Ad2

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य तीखी ईमली पहुच कर बाबा साहब को माल्यार्पण कर किया याद

अजाक्स,आकास,एसीएस, जयस,महिला मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने किया नमन

अलीराजपुर:- आधुनिक भारत के निर्माता,भारतीय संविधान के शिल्पकार,देश के प्रथम कानून मंत्री,महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध लेखक,व्याख्याता, शोषित-वंचित के उद्धारक विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की 132वीं जयन्ती के अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी,अजाक्स, आकास,जयस,एसीएस,आदिवासी समाज महिला मंडल, खेडुत चेतना संगठन,राज्य कर्मचारी संघ,पुरानी पेंशन बहाली संघ के पदाधिकारीयों,समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय तीखी ईमली अंबेडकर नगर में स्थित स्टेच्यू पहुच कर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।सभी उपस्थित समाज जनों ने उन्हें याद कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब की प्रतिज्ञाओं का स्मरण करते हुए समाज उत्थान के कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य शंकर तड़वाल, भीमसिंह मसानिया एवं अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह भयडिया,आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत, नितेश अलावा,

आकास कार्यकारी अध्यक्ष केरमसिंह जमरा, आकास उपाध्यक्ष बहादुरसिंह रावत,आकास जिला महासचिव एवं पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,आकास जिला सचिव नानसिंह चौहान,जयस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश,राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश वाघेला,

अजाक्स एवं आकास के सक्रिय सदस्य नवलसिंह कलेश, रिषिका वसावा,सुनीत रावत,शंकर सिंह हरवाल,जैलसिंह चौहान,बद्री लाल भटेवरा,रितुराज लोहारिया जयस के साथी के साथ ही स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |