Ad 1

नम आंखों से महिला मंडलो ने स्व.चेतना को दी श्रद्धांजलि

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

अलीराजपुर नगर के बाहरपुरा निवासी वाणी परिवार की होनहार बहु चेतना पति सुमित वाणी (28) ने गत रात्रि को कथित पारिवारिक प्रताड़ना से तंग होकर अपने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नगर में जिसने भी इस हृदय विदारक घटना को सुना हर कोई हतप्रभ रह गया। स्व.चेतना वाणी के असामयिक निधन पर नगर की महिला मंडलों में गहरी शौक की लहर है। जहाँ एक और नगर इकाई संकल्प ग्रुप महिला की और से गोपाल मंदिर मे दो मिनट का मोन रखकर गायत्री मंत्रो के साथ श्रद्धांजलि दी । वही दूसरी और आज की नारी ग्रुप की और से नम आंखों से स्व.चेतना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई | महिला मंडलो ने उक्त घटना की घोर निंदा कर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की | महिलाओं ने स्व. चेतना के आत्मघाती कदम पर प्रतिक्रिया में कहा कि एक पढ़ी-लिखी महिला ने आंखिर किन मजबूरियों व हालातों के चलते यह कदम उठाया, यह बहुत विचारणीय प्रश्न है.?

महिला मंडल के सदस्यों ने कहा कि आज की नारी कमजोर नही है वह लड़ना जानती है, हम सब की संवेदना स्व.चेतना के साथ है । अन्य कोई विवाहित महिलाएं अपने ससुराल में या और अन्य अपने कार्यस्थल पर किसी प्रकार से प्रताड़ित ना हो ऐसे प्रयास करने की बात महिलाओं ने कही है।आज की नारी ग्रुप की ओर से आगामी दिनों में नवविवाहित महिलाओं के लिए पारिवारिक काउंसलिंग शिविर रखने का सुझाव भी दिया गया। जिस पर अमल करने के लिए आज की नारी ग्रुप की बैठक शीघ्र ही होगी। इस अवसर पर आज की नारी ग्रुप की प्रतिभा पंचोली, माधुरी सोनी, पलक जायसवाल, सुरभी जैन, शगुन कोठारी, अनीता बैरागी, सुरभि नवाल, अर्चना अगाल, प्रीति रेवडिया, प्रीति जैन, कुसुम कोठारी, गरिमा दुबे, संध्या पांडे, सविता कोठारी, किशोरी शाह, सारिका पाटीदार, दुर्गा राठौड़, अमीषा चौधरी, मयूरी गुप्ता आदि महिलाओं ने श्रद्धांजलि देकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |