Ad2

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया

कलेक्टर  श्री राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने मछली दाना का वितरण किया

अलीराजपुर:- कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 130 बैकयार्ड मिनी आरएएस मछली उत्पादकों को निःषुल्क मछली दाना का वितरण किया किया गया। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त हितग्राहियों को जलजीविका पुणे के माध्यम से निशुल्क मछली बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों के मछली पालन के उनके अनुभव जाने। उन्होंने हितग्राहियों को बेहतर तरीके से मछली पालन करते हुए मछली पालन को आजीविका का साधन निर्मित करने की बात कही। इस अवसर पर कई हितग्राहियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मछली पालन के अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर संस्था की ओर से प्रत्येक हितग्राही को 35-35 किलो मछली दाने का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीडीए मत्स्य विभाग के श्री संदीप वर्मा, जल जीविका के श्री संजीव मिश्रा, श्री अजमेर भिंडे सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। उक्त आयोजन मत्स्य विभाग, जल जीविका पुणे अलीराजपुर इकाई एवं सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मछली उत्पादन कार्य से जुडे बडी संख्या में महिला एवं पुरूष हितग्राहीगण उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |