Ad 1

आजिविका मिशन विभाग अनुसार स्कूली बच्चो को गणवेश वितरण करना बताया गया, जबकि बच्चो को आजतक गणवेश वितरण नही हुई

खलील मंसूरी की रिपोर्ट ✍🏻

उदयगढ/ निस/ राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेशानुसार इस बार कक्षा 5वी व कक्षा 8वी के स्कूली बच्चो को छोडकर कक्षा 1से 4 व कक्षा 6 /7 के बच्चो को वर्ष 2021 –22 व वर्ष 2022-23 की गणवेश वितरण आजिविका मिशन विभाग के अन्तर्गत स्व,सहायता समुह के माध्यम से सिलाई कर वितरण करना थी। तथा कक्षा 5/8के बच्चो को गणवेश की राशि खाते मे नगद जमा की जाना थी।

किन्तु न तो अभी तक बच्चो को गणवेश का वितरण हुआ और नही कक्षा 5/8के बच्चो के खातो मे राशि जमा की गई?

जबकि आजिविका मिशन विभाग उदयगढ के प्रभारी ब्लाक समन्वयक कमल चौहान, का कहना है कि बच्चो की गणवेश स्व सहायता समुह के माध्यम से सिलाई करवाई जाकर स्कुली बच्चो को वितरण की जा चुकी है केवल बोरझाड संकुल की 12 शालाओ के बच्चो को गणवेश वितरण करना शेष है?जो समुह द्वारा सिलाई कार्य पुर्ण होते ही दो दिन मे शेष गणवेश वितरण कार्य उदयगढ खण्ड शिक्षा क्षैत्र मे पुर्ण कर दिया जाएगा ।

संकुल क्षैत्र मे गणवेश वितरण हो जाने मे कितनी सच्चाई है यह तो इस बात से ही पता चल जाता है कि उदयगढ संकुल की करीब 21 शालाओ को कल दिनाक 8/6/2023 को प्रात:10 बजे संबधित स्व सहायता समुह द्वारा आजिविका मिशन विभाग के नेतृत्व मे गणवेश वितरण किया जाएगा ऐसा मेसेज वाटशाप पर जन शिक्षको के माध्यम से आज शाला प्रभारियो को किया जा रहा है? तो फिर उदयगढ विकास खण्ड क्षैत्र मे गणवेश का वितरण कार्य कैसे पुर्ण हो गया? यह एक जाच का विषय है।

उदयगढ विकास खण्ड क्षैत्र के पालको मे गणवेश वितरण को लेकर एक असमंजस की स्थित यह भी बनी हुई है कि स्कूली बच्चो को वर्ष 2021-22 वर्ष 2022-23 दो शिक्षा सत्र से गणवेश का वितरण नही किया गया था । तो अभी वर्तमान मे स्कुली बच्चो को दो सत्र के बजाय एक ही सत्र की मात्र दो दो गणवेश ही क्यु वितरण कि जा रही है। जबकि बच्चो को दो सत्र की चार गणवेश वितरण करना थी। इस संबध मे न तो आज तक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से कोई आदेश जारी कर स्पष्ट किया जा रहा है नही जिला कलेक्टर अलिराजपुर द्वारा पालको को बताया जा रहा है कि अवगत कराया कि पिछले शि क्षा सत्र वर्ष 2021-22 के गणवेश का वितरण किया जाएगा या नही अगर किया जाए तो कब कैसे किया जाएगा ? क्षैैत्र के पालको को यह स्पष्ट करे ? जबकि शिक्षा सत्र वर्ष 2023-24 भी प्रारंभ हो चुका है?

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |