Ad2
Banner1

अंतरजिला बॉर्डर मीटिंग का आयोजन, थाना प्रभारी अलीराजपुर शिवराम तरोले की अध्‍यक्षता मीटिंग में कंई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

अलीराजपुर:- दिनांक 25.06.2023 को थाना प्रभारी अलीराजपुर निरीक्षक शिवराम तरोले की अध्‍यक्षता मे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर थाना अलीराजपुर मे अंतर जिला बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित बॉर्डर मीटिंग मे जिला धार पुलिस की ओर से थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक ब्रजेश मालवीया, थाना प्रभारी डही उनि प्रकाश सरोदे तथा अलीराजपुर पुलिस की ओर से थाना प्रभारीर सोण्‍डवा निरीक्षक विजय देवडा, थाना प्रभारी नानपुर उनि भूपेन्‍द्र खरतीया उपस्थित हुये। 

आयोजित बॉर्डर मीटिंग में निम्‍नलिखित बिन्‍दुओं पर मुख्‍यरूप से चर्चा की गई

सीमावर्ती ग्रामों में निवासरत असामाजिक तत्‍वों पर निगरानी रखना,

सीमावर्ती ग्रामों में अवैध शराब, अवैध हथियार व अन्‍य गतिविधियों में लिप्‍त बदमाशों पर निगरानी रखना तथा उन पर कार्यवाही करना,

सीमावर्ती चैक पोस्‍टों पर लगातार वाहनों की चैकिंग सघनता से करना, सीमावर्ती ग्रामों के गुण्‍डा तत्‍वों पर लगातार निगाह रखी जाकर प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करना, 

अलीराजपुर जिला एवं धार जिले के सीमावर्ती थानों की पुलिस के मध्‍य समन्‍वय स्‍थापित कर संयुक्‍तरूप से दबिश की कार्यवाही करना, आवश्‍यक सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करना, 

सीमावर्ती ग्रामों के लायसेंसीदारानों पर लगातार निगरानी रखना,

सीमावर्ती ग्रामों में नियमितरूप से पेटोलिंग की कार्यवाही करना।

सीमावर्ती थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों का संयुक्‍त वॉटसएप ग्रुप बनाना।

जप्‍त वाहनों, वारण्‍टीयो, शराब, रेत माफिया की सूची का आदान-प्रदान किया गया।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री सेंगर ने बताया कि सीमावर्ती ग्रामों मे असामाजिक गतिविधियों पर निगाह रखनें एवं असामाजिक तत्‍वों पर प्रभावी कार्यवाही करनें के उदेश्‍य से जिला धार एवं अलीराजपुर पुलिस के सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ अलीराजपुर थाना मुख्‍यालय पर संयुक्‍तरूप से बॉर्डर मीटिंग का आयोजन रखा गया था। बॉर्डर मीटिंग में महत्‍वपूर्ण मुददों पर चर्चा होकर सहमति बनी है एवं प्रदेश में होनें वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर यह महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी, ताकि आगामी होने वाले चुनाव निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जा सके।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |