Ad 1

सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने हेतु विशेष कैंप चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया, सिकलसेल एनीमिया खून की कमी से जुड़ी है गम्भीर बीमारी

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली । राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने हेतु एक विशेष कैंप चिकित्सालय परिसर में बड़ी खट्टाली मैं आयोजित किया गया। उक्त शिविर का विधिवत उद्घाटन सरपंच चेनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, डॉ. केसी गहलोत एवं विजय मालवी ने किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव कन्हैयालाल राठौर, रोजगार सहायक कृष्णा मसानिया स्वास्थ्य विभाग का स्टॉप महिला एवं बाल विकास विभाग स्टॉप आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेहता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को चिकित्सक डॉ. के गेहलोद ने संबोधित कर बताया कि सिकल-सेल एनीमिया एक दोषपूर्ण जीन हीमोग्लोबिन एस के कारण होता है जिसके कारण लचीली लाल रक्त कोशिकाएं कठोर कोशिकाएं बन जाती हैं जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और अंग क्षति का खतरा बढ़ जाता है। कार्यक्रम को सरपंच चेनसिंह डावर ने भी संबोधित किया है एवं उपस्थित सिकलसेल के मरीजों से चर्चा की एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनीषा गाडरिया सीएचओ, सिमा डावर एएनएम, सोहेब खान, श्याम (रंगीला) राठौड़ एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |