Ad2

सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर रिमझीम बारिश में जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

आलीराजपुर शहादत के पर्व मुहर्रम की तैयारियां शुरू मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे शहीदी कलाम गूंजने लगे
सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर रिमझीम बारिश में जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

✍🏻इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट✍🏻
आलीराजपुर। हजरत ईमाम हुसेन की शहादत की याद मे रुप मे मनाए जाने वाला आस्था का पर्व मोहर्रम का आगाज विगत बुधवार से शुरू हो गया है। चाँद दिखने के बाद शबिल पर फ़ातिहाखानी कर मुस्लिम जमात द्वारा शबिल का आगाज किया। मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाजजनो मे अपार उत्साह नजर आ रहा है। समाजजनो द्वारा उक्त पर्व परम्परानुसार एवं आस्थापुर्वक मनाया जाएंगा। पर्व के चलते दस दिनो तक मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे धुम रहेंगी। इधर नगर मे ताजियो का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया हैं। इस बार ताजिये मनमोहक होकर आर्कषण का केंन्द्र रहेंगे। नगर मे इस बार करीब 20 से 25 छोटे-बडे ताजियो का निर्माण किया जा रहा है। पर्व के चलते नगर की मस्जिदो मे दस दिनो तक जिक्रे हुसैन की नुरानी तकरीर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मशहूर औलमा अपनी नुरानी तकरीरो मे शहीदाने करबला वालो पर रौशनी डालेगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे छबील-शरबत के विभिन्न स्टाल लगाकर प्रसादी के रुप मे आमजनो को वितरित किया जाएंगा। इसके पुर्व मोहर्रम का चांद बुधवार रात्री को दिखाई देने पर जामा मस्जिद चोक से समाजजनो द्वारा सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर जुलुस निकाला गया।
इनका रहा जुलुस में सहयोग
जुलुस में पुर्ण रुप से तैयारियों में इन हजरात का सराहनीय योगदान रहा सैयद मोहशीन बाबा,साजु 4u मेन्स, तसद्दुक जिया चंदेरी Tj चंदेरी, शाहरुख सिंगल, मोनी सिंगल, सरताज वारसी, इमरान शाह, आसिफ सैख,आकिब कुरैशी, अबरार खान, इमरान मदनी, वंशीम बाला आदि के सहयोग से जुलुस को सफल बनाया गया।
जुलूस-ए-हुसैन बड़े अदब से निकाला गया।
समाज के लोगों ने हाथों में इस्लामी परचम लेकर कर्बला के शहीदों की याद में नारे बुलंद किए और तबर्रुक तकसीम किया।जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई बुधवार को ताजियो को मेहंदी लगाने की रस्म अदा की जाएंगी। 28 जुलाई शुक्रवार को निर्माणधिन ताजिये बाहर निकलेंगे। 29 जुलाई शनिवार 

 

दोपहर को मन्नतधारी शेर स्वरुप बने युवको का जुलुस निकाला जाएंगा। शनिवार रात्री को नगर के सभी ताजियो का चल समारोह निकालकर स्थानिय जामा मस्जिद चोक पर आमजनो के ज्यारत (दर्शन) के लिए लाया जाएंगा। 30 जुलाई रविवार को नगर के सभी ताजियो का ठंडा (विर्सजन) किया जाएंगा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |