Ad 1

सानी मकरानी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोनीत, कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने बधाईयाँ दी।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट  ✍🏻

अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, संगठन प्रभारी राजीव सिंह, के निर्देशानुसार एवं विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल की अनुशंसा पर गत दिनों जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई | जिसमे अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेसी नेता सानी मकरानी को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर मनीनीत किया गया है। मकरानी की नियुक्ति से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है और उन्होंने बधाईयाँ दी है । उल्लेखनीय है कि मकरानी विगत कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर जमीनी स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस संगठन की बैठक, कार्यक्रम सहित महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना कार्यक्रम मैं अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। वह निष्ठा के साथ हर कार्य को अंजाम देते हैं । वह प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं ।गौरतलब है कि श्री मकरानी मुस्लिम पंच कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने समाजसेवा भी की है, साथ ही उन्होंने नगर मे सामाजिक सौहार्द के रूप मे भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए है, जिसे नगरवासी आज भी याद करते है । श्री मकरानी की नियुक्ति पर इष्ट मित्र सहित समाजजनो ने शुभकामनायें प्रेषित की है ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |