प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 39 सूत्रीय मागों को लेकर कर्मचारियों रहे सामुहिक अवकाश पर सौपा ज्ञापन

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 39 सूत्रीय मागों को लेकर कर्मचारियों रहे सामुहिक अवकाश पर सौपा ज्ञापन।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। मध्यप्रदेशअधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल 52 संगठन एवं 6 कर्मचारी संघों का संयुक्त मंच के पूर्व घोषित आव्हान पर शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर 52 जिलों के साथ अलीराजपुर जिले के कर्मचारी भी सामुहिक अवकाश पर रहे 

           अलीराजपुर जिले भी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं 6 कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच में शामील 13 संगठनों ने इसे समर्थन देते हुए अवकाश पर रहकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी तपीश पांडे को ज्ञापन शोपा अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला ने बताया बार बार ध्यानाकर्षण के बाद भी सरकार हमारी न्यायोचित माँगो पर ध्यान नही दे रही जिससे मजबूर होकर आज आंदोलन के द्वितीय चरण में पुनः प्रदेशभर में ज्ञापन शोपे जा रहे है इसी क्रम में कर्मचारी संघ अध्यक्ष सर्वश्री दिलीप पंवार लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ , सुरेन्द चौहान पुरानी पेंशन बहाली संघ, भंगुसिह तोमर आकाश कर्मचारीसंघ ,मनीष भावसार आजाद अध्यापक संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, राजेन राठौर, गुलसिह सोंलकी राज्य कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रकाश गुजराती ,सुनिता बामनिया महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ अमरसिंह अवास्या वनकर्मी संघ, रामसिंह तोमर आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ राधुसिह चौहान आयुष विभाग एवं अन्य संघो द्वारा अपनी 39 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमे प्रमुख मांगे है लिपिक सम्बर्ग को मंत्रालयीन कर्मचारियों के समान समय मांन वेतनमान,पुरानी पेंशन बहाली , अध्यापक सम्बर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, लिपिक संवर्ग के बेतनमानो को भी अन्य संवर्ग के समान उन्नयन करने,पदोन्नति की प्रक्रिया ,एच आर ए वेतन भत्ते सहित अन्य भत्ते केन्द्र के समान करने, कर्मचारी स्वास्थ योजना लागू करने ,पटवारी संघ की वेतन विसंगति दूर करने, सहायक शिक्षक ,उच्च श्रेणी शिक्षक, एच एम , मिडिल स्कूल एवं hm प्राइमरी व्याख्याता इन् सब की ग्रेड पे में सुधार करने, योग्यता के आधार पर पदोन्नति पदनाम करने,एवं 300 दिवस का अर्जित अवकास का नगदी करण करने वनविभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के आपराधिक प्रकरण में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं करना, लघुवेतन कर्मचारी संघ की मागे पूण करना ,न्याय विभाग की मांगें आदि प्रमुख मांगो सहित 39 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार से यथा शीघ्र निर्णय लेने की अपील की

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |