Ad 1

पायलट बनने पर अली असगर मर्चेंट का किया सम्मान,बुरहानी नव निहाल स्कूल के संचालक व स्टाफ ने आयोजित किया सम्मान समारोह

पायलट बनने पर अली असगर मर्चेंट का किया सम्मान,बुरहानी नव निहाल स्कूल के संचालक व स्टाफ ने आयोजित किया सम्मान समारोह

मोहम्मद जोबट वाला की रिपोर्ट 

अलीराजपुर- स्थानीय किराना व्यापारी बोहरा समाज के इब्राहिम मर्चेंट के पोते वह मुस्तन मर्चेंट के पुत्र अली असगर मर्चेंट ने पायलट बन कर न केवल परिवार बल्कि पूरे अलीराजपुर जिले का नाम रोशन किया है इस खुशी के मौके पर अलीराजपुर की बुरहानी नव निहाल स्कूल के द्वारा अली असगर मर्चेंट का सम्मान स्कूल संचालक हुसैनी भाई मर्चेंट के द्वारा साल पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वही स्कूल के मैनेजर अशरफ खान व समस्त स्टाफ के द्वारा सिल्ड व प्रशंसा पत्र प्रदान किया तथा सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा, समाज सेवक डॉक्टर शकील शेख ,अब्दुल वहाब कुरैशी , मुस्लिम समाज के मीडिया प्रभारी जुबेर निजामी के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। बोहरा समाज के द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर अनेक शुभकामनाएं दी। अली असगर मर्चेंट ने बताया कि इस कठोर परिश्रम के पश्चात इस सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं पिछले 3 साल से वह पायलट बनने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर वह ट्रेनिंग तक पहुंचे इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिकल में करीब 200 घंटे की उड़ान की और यह मकाम हासिल किया उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रय अपने दादा – दादी व माता-पिता को दिया।

 कार्यक्रम का संचालन नकिया पान वाला ने किया व आभार अशरफ खान के द्वारा व्यक्त किया गया।

यह रहे उपस्थित

सम्मान समारोह को सफल बनाने में बुरहानी नव निहाल स्कूल, संचालक हुसैनी भाई मर्चेंट, मरीयम मर्चेंट, स्कूल मैनेजर अशरफ खान, खुर्शीद भाई मर्चेंट, नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा,समाज सेवक डॉक्टर शकिल शेख, अब्दुल वहाब कुरैशी, पत्रकार ज़ुबैर निज़ामी, स्कूल स्टाफ समेत बोहरा समाज के परिवार जन उपस्थित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |