Ad 1

स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ मे दादा दादी दिवस मनाया गया।

स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ मे दादा दादी दिवस मनाया गया।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

स्थानीय सीबीएसई स्कूल स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ अलीराजपुर मे दादा दिवस बड़ी उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा 2री तक के सभी विद्यार्थियों के दादा दादी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम मे एक खास बात यह रखी गयी कि दादा दादी को घर से कुछ साबूत अनाज या उससे बना हुआ कुछ व्यंजन बनाकर लाना था ओर उसमे होने वाले पोषक तत्व व उसकी महत्वता को बताना था। सभी वृद्धजनों ने अपने पोते पोतियों के साथ कार्यक्रम मे हिस्सा लिया ओर अपने जीवन के अनुभवों को सबके साथ साझा किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के बच्चों द्वारा ही किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था सचिव श्री राजेश जी राठौर प्राचार्य श्री समीर जी कुलकर्णी एवं विशेष रूप से आमंत्रित बच्चो के दादा दादी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अलीराजपुर मे किसी भी संस्था द्वारा आयोजित इस प्रकार का अनोखा व अनूठा कार्यक्रम पहली बार स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ मे आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी शिक्षकों को विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का आभार संस्था उप प्राचार्या श्रीमती प्रार्थना शर्मा ने माना।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |