Ad2
Banner1

कड़ाके की ठंड से कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, नही हुई शीतकालीन अवकाश की घोषणा।

कड़ाके की ठंड से कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, नही हुई शीतकालीन अवकाश की घोषणा।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन किसी को स्कूलों में बच्चों की कोई फिक्र नहीं है। अभी तक नियम के अनुसार सर्दी शुरू होते ही शीतकालीन अवकाश नही हुए है ना ही स्कूल में समय का परिवर्तन किया गया है मौजूदा सत्र में ठंड आगाज पर कोई गौर नहीं किया गया है।क्षेत्र भर में विगत सप्ताहभर से शीतलहर का प्रभाव बढ़ने की वजह से ठंड तेज हो गई है, लेकिन सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने वाले बच्चों का अभी तक समय नहीं बदला गया है। इससे छोटे बच्चों को सर्दी से संघर्ष करते हुए सुबह स्कूल जाने में खासी परेशानी हो रही है।

ठंडी हवाओं की गिरफ्त में आकर बच्चे बीमार भी होने लगे हैं ठंडी हवाएं भी अपना प्रभाव छोड़ रही है। ऐसे में ही नगर एवं क्षेत्र के कई स्कूल सुबह 8 बजे लग रहे हैं। ठिठुरने के कारण छात्रों की हालत भी खस्ता बनी हुई है। इसके बावजूद भी ये स्कूल अपने समय सारिणी में कोई सुधार नहीं कर रहे हैं। अभिभावक भी इस समय को बदलने की बात कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पालकों का कहना है कि पिछले साल ठंड शुरू होते ही स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। इस बार भी अधिकारियों को जल्द ही समय बदलाव पर निर्णय लेना चाहिए। कारण है कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने का प्रयास करो तो तत्काल उनका रोना शुरू हो जाता है। अभिभावक बमुश्किल बच्चों को स्कूल भेज पाते हैं।बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाते हुए:सर्दी बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है और स्कूल का समय परिवर्तन नहीं होने के कारण बच्चों को शीतलहरों से संघर्ष करते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है।

इधर.. मौसम विभाग आगामी दिनों में पारा गिरने की संभावना जता रहा है, जिससे स्कूली बच्चों की परेशानी ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इसे लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से समय बढ़ाने की मांग की है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि प्रशासन प्रतिवर्ष शीतलहर बढ़ने और तापमान बहुत कम होने पर शीतकालीन अवकाश घोषित करता है वही स्कूल समय परिवर्तित करता है लेकिन उसके पहले ही सर्दी की गिरफ्त में आकर छोटे बच्चों को शारीरिक अस्वस्थता का सामना करने पर मजूबर होना पड़ता है। इसलिए तापमान में ज्यादा गिरावट का इंतजार करने के पहले ही प्रशासन को समय परिवर्तन की पहल कर देना चाहिए ताकि मासूमों को राहत मिल सके।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |