Ad2
Banner1

लोकसभा चुनाव के पूर्व बरसों से जमे कर्मचारियों अधिकारियों का कब होगा ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव के पूर्व बरसों से जमे कर्मचारियों अधिकारियों का कब होगा ट्रांसफर

खलील मंसूरी की रिपोर्ट 

उदयगढ़- आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपादित करने के लिए जिले में सभी विभागों योजनाओं, मिशन आदि में कार्यरत ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो 3 साल से अधिक अवधि से जिले में पदस्थ है की विस्तृत जानकारी राज्य शासन द्वारा मंगवाई जाने की जानकारी मिली है । जिले में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और दूसरी योजनाओं आदि में पिछले 10 सालों से अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।

इस कारण से समय-समय पर इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर चुनाव के दौरान पार्टी विशेष के लिए काम करने के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोकसभा चुनाव के पहले ऐसे सभी योजनाओं, मिशन के कर्मचारियों को जो कि लंबे समय से जिले में पदस्थ हैं का स्थानांतरण अन्य जिलों में करवाया जाए, ताकि निर्वाचन आयोग की छवि धूमिल ना हो और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो ।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कुछ मिशन के अधिकारी शासन को झूठी जानकारी देने की तैयारी में है ताकि उनकी सेटिंग नहीं बिगड़े और जिले में पदस्थ अमला अपने अधिकारियों को बरगलाने में लगा है कि, यह जानकारी हमारे मिशन से संबंधित नहीं है, इसलिए शासन को यह जानकारी नहीं भेजी जाए ताकि वे बरसों से अपने चल रहे खेल को बिगड़ने न दे। जन चर्चा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पत्र भिजवाकर जिले में 3 साल से अधिक अवधि से पदस्थापना वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी चाही गई है, और कुछ अधिकारियों ने पत्र को अपने स्तर पर ही दबा दिया है

उदयगढ़ विकासखंड में भी कई विभागों , योजना एवं मिशन के अधिकारी कर्मचारी डेली अप डाउन में लगे रहते हैं कोई 11:00 बजे तो कोई 12:00 बजे बस के माध्यम से आना-जाना करते हैं । कई 15 से 20 सालों से एक ही स्थान पर अपना पैर अंगद की तरह जमाए बैठे हैं

अब देखना है जिला प्रशासन क्या निर्वाचन आयोग को सही जानकारी समय पर उपलब्ध करवा सकेगा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |