Ad 1

नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू होने के संबंध मे थाना चाँदपुर द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर /चांदपुर मध्य प्रदेश शासन एवं श्रीमान डीजीपी महोदय, म.प्र. की मंशानुसार अलीराजपुर जिले के श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी अलीराजपुर के निर्देशन में आज दिनांक 01/07/2024 को अलीराजपुर जिले के थाना चाँदपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत चाँदपुर में सोमवार को सम्पूर्ण भारत मे नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू होने के संबंध मे थाना प्रभारी चाँदपुर योगेन्द्रसिंह सोजतिया व स्टाफ द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें नवीन प्रावधानों के अंतर्गत ग्रामीणों के अधिकार, महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष प्रावधानों, साक्षी संरक्षण योजना, पीडित के अधिकारों तथा संगठित अपराधी न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी, ई-एफआईआर, जीरो पर एफआईआर के समावेश के बिषय मे अवगत कराया गया। जनता द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब देकर नए कानून के बारे में पूर्ण सन्तुष्ट करवाया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री भदूभाई पचाया, ग्राम पंचायत सरपंच श्री राजु मसानिया, अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, कई गांवो के सरपंच, जनप्रतिनिधि, युवावर्ग व गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |