अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।
टोली नायक बृजेश खंडेलवाल ने बताया,आज के समय में भौतिक संसाधनो के अंबार में भारतीय संस्कृति हो रही विलुप्त।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट
अलीराजपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसरअलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर आज से कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया है।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने बताया कन्याओं के जीवन के कौशल के लिए गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर आयोजित किया जा रहा है ताकि बालिकाएं संस्कारित हो सके। परिवार समाज और राष्ट्र की सेवा कर सके। शिविर में125 कन्याओं ने भाग लिया ।

यह शिविर 25 जुलाई गुरुवार से 27 जुलाई शनिवार तक दो सत्रों में अयोजित हो रहा है। शिविर गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहला सत्र व दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

कन्या कौशल शिविर मे खंडवा गायत्री परिवार की टोली में टोली नायक ब्रजेश पटेल सहयोगी टोली नायक भागीरथ पटेल के साथ प्रशिक्षण टोली में 15 15 वर्ष की चार कन्या कुमारी गायत्री पटेल,कुमारी रानी केवट, कुमारी निधि रघुवंशी, कुमारी अंतिम सावनेर के द्वारा अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर कन्याओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

