Ad 1

विधायक सेना पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करने हेतु महामहिम राज्यपाल को लिखा पत्र।

जुबेर निजामी कि रिपोर्ट 

अलीराजपुर। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने आदिवासी संस्कृति-सभ्यता, भाषा, रीति-रिवाज को संरक्षित एवं जीवित रखने हेतु आगामी 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल को एक पत्र लिखा है । विधायक श्रीमती पटेल द्धारा लिखे गए पत्र मे बताया गया है कि इस पत्र के माध्यम से अवगत कराने में आता है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पूरे विश्व में आदिवासी संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु दिसम्बर 1994 को घोषणा की गई । इस दिवस को संपूर्ण आदिवासी समाज एक वृहद स्तर पर उत्साह, हर्षोल्लास के साथ अपनी पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाज के साथ मनाते आ रहे है। जिसके लिए प्रतिवर्ष हम आदिवासी समाज को अपनी राज्य सरकार को ज्ञापन और पत्रों के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु सार्वजनिक अवकाश के लिए मांग करते आ रहे है। किन्तु अभी तक राज्य सरकार इस सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है । फलस्वरूप भारत देश के हर आदिवासी समाज के व्यक्ति के साथ पक्षपात और भेदभाव सा महसूस हो रहा है। विधायक श्रीमती पटेल ने राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज, सभ्यता को संरक्षित रखने एवं विश्व आदिवासी दिवस मनाऐं जाने हेतु पूरे प्रदेश मे सार्वजानिक अवकाश घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |