Ad 1

अलीराजपुर में संचालित समस्त प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों की बैठक पुलिस कंट्रोल रुम अलीराजपुर के सभाकक्ष में हुई

अलीराजपुर में संचालित समस्त प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों की बैठक पुलिस कंट्रोल रुम अलीराजपुर के सभाकक्ष में हुई।

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस कप्तान राजेश व्यास द्वारा अलीराजपुर में संचालित समस्त प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों की बैठक पुलिस कंट्रोल रुम अलीराजपुर के सभाकक्ष में ली गई, जिसमें पुलिस कप्तान द्वारा सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों से रुबरु होकर चर्चा की गई । चर्चा के दौरान सभी स्कूल संचालकों से स्कूल में चलने वाले स्कूल वाहनों के चालक – परिचालक एवं सपोर्टिंग स्टॉफ के वेरिफिकेशन और वाहनो के दस्तावेज दुरुस्त रखने, वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे ना बैठाने , तेज रफ्तार से न चलने, वाहन में फर्स्ट ऐड बाक्स रखने, स्पीड गर्वनर, CCTV चालु हालात में रखने संबंधी हिदायत दी गई 
पुलिस कप्तान द्वारा स्कूली वाहन के फिटनेस परिक्षण की भी समझाईस दी व साथ ही समस्त स्कूलों में आने वाले निजी आँटो रिक्शा की सूची उपलब्ध कराने व आँटो रिक्शा से आने वाले छात्रों के बारे में भी स्कूल प्रबंधन को बताया गया की वे भी अपने वाहनो में ओव्हर लोडिंग ना करने के निर्देश दिए 
पुलिस अधीक्षक ने स्कूल केम्पस में असुरक्षित स्थानों जैसे पुराने कुएँ / बावड़ी / खंडहर भवन / दूरस्थ स्थित टॉयलेटस इत्यादि को चिन्हित कर उन्हे दुरुस्त रखने / करने और छात्रों के अभिभावकों के साथ नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिये गये । 
जिन विद्यालयों में हॉस्टल संचालित हैं उन बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के सम्बन्ध में भी निर्देश दिए गए । 
स्कूल्ज / हॉस्टलस / स्कूल वाहनों में पर्याप्त संख्या में चालू cctv तथा उनका बैकअप रखने के निर्देश दिए गए ।
स्कूल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन कराये जाने हेतु निर्देश दिये गए । 
उक्त बैठक में अलीराजपुर में संचालित समस्त स्कूलों के प्रतिनिधि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली शिवराम तरोले उपस्थित रहे ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |