Ad 1

करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।

करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।

✍️अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

 मुस्लिम व बोहरा समाज ने किया बेटी परिधि और जैन धर्मगुरुओ का सम्मान,विधायक सेना पटेल ने जुलुश मे सम्मिलित होकर लिया आशीर्वाद 
अलीराजपुर – चंद्र शेखर आज़ादनगर की बेटी परिधि जैन ने सांसारिक मोह माया को त्यागकर सन्यासी का जीवन बिताने का फैसला लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ादनगर निवासी राजेश जैन की बेटी परिधि उम्र 30 ने सांसारिक जीवन को त्याग लेकर संन्यासी जीवन अपना लिया हैं जिसके वर्षीदान वरघोड़ा कार्यक्रम के दौरान आज नगर के सभी समजजनों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और वरघोड़े मे शामिल होकर बेटी परिधि के साथ साथ जैन धर्मगुरुओ का स्वागत किया।
मुस्लिम व बोहरा समाज ने भी किया स्वागत और वरघोड़े मे हुए सम्मिलित
नगर के मुस्लिम व बोहरा समाज ने भी बेटी परिधि के वरघोड़े कार्यक्रम का स्वागत किया तथा स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर सम्मिलित हुए जिससे साम्प्रदायिक एकता की एक अच्छी मिशाल पेश हुई।

विधायक सेना पटेल ने भी की शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया
दीक्षार्थी बहन परिधि के प्रथम पद संयम के अवसर पर वर्षीदान वरघोड़ा कार्यक्रम में जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने उपस्थित हो कर आशीर्वाद लिया एवं जैन धर्म के गुरु महाराज जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही साथ महिलाओ के साथ गरबा भी खेला।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |