Ad2
Banner1

शासकीय कामकाजो पर लगा विराम, हड़ताल का हुआ व्यापक असर, सरकार मौन , जनता में मचा हलाकान

5000 से अधिक कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल जारी होने के साथ-साथ सरकारी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भी अपनी 5 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए आज से हड़ताल का आह्वान कर दिया है। जिसका व्यापक असर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर देखने को मिल रहा है। 22 विभागों, योजना परियोजना एवं मिशनो के काम थम से गए हैं जिससे जिले के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है । शहरी एवं ग्रामीण जनता अपने रुके कामों के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही है परंतु कर्मचारियों की हड़ताल होने और कार्यालयों में कामकाज नहीं होने से उनके काम कब तक पूरे होंगे, कैसे उन्हें शासन की योजना का लाभ मिल सकेगा सब कुछ अधर् में लटका नजर आ रहा है ।

संयुक्त मोर्चा की ओर से बार-बार सरकार को अपने वचन पूरे करने एवं 5 जून 2018 की बनाई नीति को लागू करने की मांग की जा रही है लंबे अरसे से शासन स्तर से मात्र जानकारियां एकत्रित कर समय व्यतीत किया जा रहा है जबकि सभी जानकारियां भोपाल स्तर पर संधारित है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाए जा रहे हैं परंतु शासन का आडियल रवैया कर्मचारियों में रोष पैदा कर रहा है। आईएएस आईपीएस को छोड़कर समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं । भोपाल स्तर पर आयोजित वीडियो कांफ्रेस में एसीएस ने कलेक्टरों को अपने तरीके से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

परंतु संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व में ही शासन को हड़ताल की सूचना देकर माननीय न्यायालय में याचिका दायर करवा दी गई थी जिससे हड़ताल को अवैध घोषित नहीं किया जा सके । संयुक्त मोर्चा द्वारा आज भोपाल स्तर पर बैठक कर सरकार के द्वारा हड़ताल करने बालों में डर पैदा करने का प्रयास करने के प्रयासों को नाकाम करने के लिए रणनीति तैयार कल माननीय न्यायालय में शरण ली जाएगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |