Ad 1

जिले में विश्व आदिवासी दिवस बड़े घूमघाम से मनाया जायेगा

विश्व आदिवासी दिवस मनाने हेतु बैठक संपन्न,साप्ताहिक कार्यक्रम करने का लिया निर्णय

अलीराजपुर:- सर्व आदिवासी समाज संगठनों एवं जिला कोर कमेटी की संयुक्त बैठक विश्व आदिवासी दिवस,9अगस्त 2021 को अलीराजपुर जिले में मनाने के लिए सम्पन्न हुई।इस वर्ष भी जिले में बड़े उल्लास के साथ धूमधाम से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता शंकर भाई तड़वाल ने कहा कि आदिवासी विश्व दिवस देश,विदेश के साथ ही जिले में भी साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त ग्रामों,कस्बों,विकसखण्ड एवं मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जागेगा, इसकी तैयारीयां जोरों पर चल रही हैं,साथ ही प्रत्येक गांव स्तर पर संगोष्टी आयोजित कर अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की महत्ता,संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण, जल,जंगल एवं संवैधानिक हक अधिकारों, कोरोना महामारी से बचाव,वेक्सिनेशन की जानकारी दी जायेगी।

 

चन्दरसिंह चौहान भगत जी ने कहा कि आदिवासी दिवस पर पूरे जिले में एक उत्सव, त्यौहार के रूप में मनाना जायेगा, सभी लोग परम्परागत वाद्य यंत्र,तीर कमान, साँस्कृतिक वेश भूषा में अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश दिया जावेगा,साथ ही अपने अपने खेतों में पौधा रोपण किया जावेगा एवं घरों में रंगोली के साथ ही दीपक जलाएं जाएंगे तथा परम्परागत देशी व्यजन बनाकर त्योहार के रूप में मनाया जायेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बहुत ही जल्द विभिन्न कमेटियों का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |