भगौरिया पर लगने वाले झूला चकरियो, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की

साजिद शेख की रिपोर्ट ✍🏻

आंबुआ गामी त्यौहार भगौरिया, होली आदि को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने पर शांति समिति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में आम्बुआ थाने पर तहसीलदार अजय पाठक की अध्यक्षता में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा बैठक रखी गई। जिसमें विशेषकर आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार भगौरिया की व्यवस्था आयोजन के साथ ही होली दहन एवं रंग पंचमी आदि को शांतिपूर्वक मनाए जाने पर सदस्यों से रायशुमारी की तथा सुझाव प्राप्त किए गए। भगौरिया पर लगने वाले झूला चकरियो, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं शांति से मनाए जाने पर चर्चा की गई। भगौरिया में धारदार हथियार आदि लाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हर्षद बहरानी तथा हल्का पटवारी जितेंद्र डुडवे तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |