Ad 1

विकास कॉलोनी बड़ी खट्टाली में 5 वर्ष पूर्व स्वीकृत विद्युत के पोल भुगतान होने के बाद कार्य अभी तक अपूर्ण क्षेत्र वासियों में रोश

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻
पांच साल पहले ठेकेदार ने लगाए थे 14 खंभे, कनेक्शन अब तक नही जोड़ा

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । जनपद पंचायत जोबट द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली की विकास कॉलोनी में विद्युत पोल स्टेट लाइन एवं बल्ब हेतु 1 लाख 80 हजार की राशि वर्ष 2017-18 में स्वीकृत की थी। लेकिन 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जनपद पंचायत जोबट द्वारा संबंधित ठेकेदार को 1 लाख का चेक एडवांस में दिया है ठेकेदार द्वारा मात्र खम्बे खड़े कर दिए हैं।

स्वदेश प्रतिनिधि को मोहल्ले वासियों ने बताया कि उक्त मामला कई बार ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के ध्यान में लाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में जनपद पंचायत जोबट द्वारा आज तक ठेकेदार को कोई सूचना पत्र भी जारी नहीं किया। इस संबंध में आज मोहल्ले वासियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता एवं पंचायत प्रतिनिधि मदन लड्ढा को अवगत कराया।

सरपंच चेनसिंह डावर ने तत्काल जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ को इस और ध्यान देने की पहल की। इस संबंध में रमेश मेहता तत्काल एसडीएम देवकीनंदन सिंह जोबट को मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में दूरभाष पर सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने तत्काल जांच का आश्वासन दिया। इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने बताया कि वे शीघ्र ही विधायक श्रीमती सुलोचना रावत को सारी वस्तुस्थिति से अवगत करा देंगे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |