Ad2
Banner1

लुट व हत्या की वारदात को दिया अंजाम गंभीर घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर/जोबट मिली जानकारी के अनुसार जोबट से बोरी रोड पर ग्राम डेकाकुण्ड जोबट थाना अंतर्गत ग्राम बलेड़ी निवासी को लुट के इरादे से आज्ञात बदमाशों ने रोककर मारपीट कर लुट की लुट के बाद पत्थर से किया हमला जिसमे सुशीला पति तागड़िया उम्र 33 वर्ष गंभीर चौट आई तुरंत पति द्वारा फोन कर मदद के लिए वहा बुलाया और घायल पत्नी को जोबट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अलीराजपुर रेफर कर दिया था अलीराजपुर में भी कंडीशन क्रिटिकल होने पर बड़ौदा गुजरात रेफर किया गया जानकारी मिली है कि महिला की रास्ते मे मौत हो गयी है आपको बताते चलें कि कुछ दिन पुर्व अलीराजपुर कोतवाली में पदस्थ एस. आई कन्हैया लाल सिसोदिया को उनकी पत्नी के साथ इसी स्थान पर लूट के इरादे से रोका था और पुलिस वाले से आरोपी ने सर्विस रिवाल्वर छीनकर भाग गये थे। वही 5 वर्ष पुर्व बोरी थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद सेन की भी इसी जगह पर पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी गई थी इस क्षेत्र में लुट की वारदातें होना आम बात है ऐसा नहीं है की पुलिस कार्यवाही नहीं करती पर अपराधी शायद पुलिस से दो कदम आगे रहते हैं पुर्व में हुई आरक्षक अरविंद सेन के कातिलों को पुलिस ने कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था। अभी भी पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है जिसके लिए एक टिम निर्धारित कर रखी है।

ग्रामीणो में उठी आवाज़ इस क्षेत्र में एक पुलिस चौकी होनी चाहिए साथ ही बल की भी आवश्यकता है जिससे उस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |