Ad 1

वनदेव इंटेलिजेंस स्कूल में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

अलीराजपुर हमें प्रकृति से प्रेम है, ये जंगल, ये जमीन, ये पेड़, ये जानवर हमारा परिवार है। हम है आदिवासी ! जय जोहार ! जय हिंद! के उद्बोधन के साथ वनदेव इंटेलिजेंस स्कूल लखनकोट अलीराजपुर में एक दिन पूर्व 8 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस विद्यालय परिसर में मनाया। सभी बच्चों ने बड़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया, सभी बच्चे आदिवासी वेशभूषा में उपस्थित हुए और एक एक कर सभी ने मनमोहक प्रस्तुतिया दी और आदिवासी लोक गीत का गायन भी किया।

स्कूल के प्रचार्य ने बताया कि हमारी संस्था का प्रमुख उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इसी के तहत हमारे स्कूल में शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेलकूद, सामाजिक कार्यक्रम के साथ तीजत्यौहार व महत्वपूर्ण दिवसों पर विभिन्न आयोजन कराए जाते हैं, जिसके माध्यम से बच्चों को देश की संस्कृति, लोककला के बारे में जानकारी मिलती है। इसी कड़ी में विश्व आदिवासी दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी सराहना बच्चों के अभिभावकों ने भी की। बच्चों ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आदिवासियों की वेशभूषा में सजे बच्चे : विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम केदौरान फैंसी ड्रेस स्पर्धा भी आयोजित की गई थी। इसमें बच्चे आदिवासी वेशभूषा में सज-धजकर सामने आए। पेड़- पत्तों का परिधान पहनकर

अलीराजपुर जिले की ऐसी पहली निजी शैक्षणिक संस्था जिसने प्रथम वर्ष 2018 से स्कूल परिसर में बच्चों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाने की परम्परा शुरू की ओर आज तक मनाते आ रहे है।

बच्चों ने खूब लुभाया। शहरवासियों ने भी स्कूल के इस आयोजन की भरपूर सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |