Ad2
Banner1

नवीन रोड़ निर्माण हेतु ग्रामवासियो ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

आलीराजपुर। जिले के ग्राम आमखुट के पुनियावाट रोड़ नदी पर ब्रिज निर्माणधिन है, उनके पास से पूर्व से रोड था, वर्तमान में ब्रिज निर्माण होने से पूर्व से निर्मित रोड बंद हो गया। ब्रिज के पास एक नवीन रोड़ का निर्माण को लेकर युवा कांग्रेसी नेता जितु अजनार के नेत्रत्व मे ग्रामिणजनो ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्षल बहरानी को सौपकर बारिष मे आने वाली समस्याओं को देखते हुवे शीघ्र निराकरण की मांग की। ग्रामिणजनो द्धारा सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि पुनियावाट रोड़ नदी पर ब्रिज निर्माण होने से बंद हो गया है। यहां पर नवीन रोड़ का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। इस रोड़ से आवागमन मवडी फलिया आमखुट, तडवी फलिया पानगुड़ा, कुहा, ग्राम के लगभग 350 परिवारों के लोगो के द्वारा आवागमन होता है। ग्राम के फलिये के निवासी लोग रास्ता बन्द होने से संबंध में हमने ब्रिज के ठेकेदार से बात की जिन्होंने रोड निर्माण के लिए सहमत है, और जहा रोड निर्माण किया जाना वह भुमि भी शासकीय भूमि है जिस संबंध में हमने पटवारी से भी चर्चा की है। उक्त शासकीय भूमि पर ग्राम पुनियावाट निवासी श्री हटु पिता बालु द्वारा जबरन अतिक्रमण ग्राम पंचायत आमखुट में किया जाकर रोड पर बाधा उप्तन्न कर रहा है। जिससे ग्रामिणजन एवं जनता वर्षा ऋतु में अधिक परेशानियों हमारे स्कूल के बच्चो और शासकीय योजनाओं जेसे की 108, जननी एक्सप्रेस, आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है और हमारे दो लोग बह गए अभी तक ढेड बोडी तक नही मिली। हमारे ग्राम आमखुट के ग्रामिणों की वर्षा ऋतु में आने वाले समस्याओं को ध्यान में रखते हुये शीघ्र निराकरण करने की कृपा करें। ग्रामिणजनो ने इस संबध मे दो माह पुर्व एसडीएम कठिवाडा को भी आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया था। इस अवसर पर अमित बामनिया, अम्रत तोमर, मोरिसन बघेल, विपिन बघेल, सुरेंद्र बघेल, युसुफ भिंडे, संतोष रोनी, बसंत, अनुप, मुकेष आदि मोजुद थे। 

फोटो-ज्ञापन सोपते हुए ग्रामिणजन।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |