Ad 1

जिले मे पहली बार मनाया जायेगा आदिवासी अधिकार दिवस सोंडवा क्षेत्र के युवा कर रहे है पहल

सोंडवा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित आदिवासी अधिकार दिवस अलीराजपुर जिले मे पहली बार सोंडवा क्षेत्र आयोजित किया जाना तय हुआ है।

पिछले दिनों सोंडवा मे हुई बैठक मे स्थानीय युवाओं ने सामाजिक कार्यक्रम की मांग रखी थी इसी कड़ी मे आगामी 13 सितंबर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आदिवासी अधिकार दिवस को मनाने की सहमति बनी है।

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज सोंडवा के बैनर तले जिला स्तरीय कार्यक्रम किया जायेगा और कार्यक्रम मे सामाजिक एकता का परिचय देते हुए जिलेभर से लोग शामिल होंगे।

वही सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ साथ आदिवासीयों की परम्परागत वेशभूसा के साथ सोंडवा क्षेत्रीय झलक देखने को मिलेगी, सुपटे वाद्य यंत्र के साथ साथ डूब क्षेत्र नर्मदा बचाओ की नेत्री मेधा पाठकर,महेंद्र कन्नौज,जयस राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले,प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत,सामाजिक कार्यकर्त्ता नितेश अलावा,बेरोजगार आंदोलन के सुमेर बड़ोले सहित जिलेभर के नवयुवा वक्ता शामिल होंगे।

वही राजस्थान,गुजरात से भी विशेष वक्ताओ के आने की पुष्टि होना बाकी है।

चुंकि आदिवासी अधिकार दिवस पर आदिवासियों को मिले सवेधानीक अधिकारों के बारे मे चर्चा कर समाज के उत्थान,संस्कृति,सभ्यता, परम्परा को जीवित रखने हेतु संकल्प लिया जायेगा।

इससे पहले सोंडवा,उमराली मे बैठक हो चुकी है, आज इसी सबंध मे तीसरी बैठक ग्राम वालपुर मे हुई जहाँ पर गुनेरी, हथवी, फडतला, रावड़ी, भोरदिया, तिखोला, बेहड़वा, कुलवट से भी समाज के जिम्मेदार युवा शामिल हुए युवाओं मे इसलिए कार्यक्रम हेतु खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक मे अधिक से अधिक समाज जनो को कार्यक्रम के बारे मे बताकर लाने की अपील की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |