महामहिम राज्यपाल के निरिक्षण की संभावनाओ के चलते जिला चिकित्सालय मे ताबड़तोड़ हुई सफाई

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻 

अलीराजपुर:- गुरुवार को जिला चिकित्सालय एकदम चकाचक किए जाने का नज़ारा देखने को मिला,अस्पताल परिषर मे हर घंटे पौछा,सम्पूर्ण स्टॉफ मुंह पर मास्क लगाए, मरीजों के बेड पर नई-नई चादरें, अच्छा नाश्ता और खाना, परिषर के अंदर और बाहर चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था,साथ ही अस्पताल परिसर के अंदर रिपेरिंग का काम ताबड़तोड़ किया जा रहा |इतना सब कुछ बदलाव और अच्छी व्यवस्थाओ को देखकर मरीज और आमजन हैरान हो रहा है।जब इसकी तह मे गए और मामला पता चला की प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करने की प्रबल संभावना है | महामहिम द्वारा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करने की संभावनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रशासन अलर्ट हो गया और चिकित्सालय परिसर में ताबड़तोड़ सफाई अभियान शुरू किया | 

गोरतलब है की मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल आज गुरुवार को अलीराजपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं | महामहिम राज्यपाल गुरुवार दोपहर हेलीकाप्टर के माध्यम से आएंगे और वह तीन बजे कलेक्टर सभाकक्ष मे एक समीक्षा बैठक लेंगे |

उल्लेखनीय है की अलीराजपुर का जिला चिकित्सालय अपनी बदहाल व्यवस्थाओ को लेकर आए दिन सुर्खियों मे बना रहता है | जिला चिकित्सालय इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहा है | यहा मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता है और भर्ती मरीजों को उपचार और संसाधन के अभाव में बाहर रेफर कर दिया जाता है | इसके चलते मरीज और उसके परिजनों को आर्थिक रूप से परेशानी उठाना पड़ती है | जिला चिकित्सालय में विभिन्न प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है, संसाधन होने के बावजूद भी मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है| बहरहाल चिकित्सालय मे ताबड़तोड़ सफाई अभियान को देखकर आम नागरिकों और मरीजों ने कहा की कास हर सप्ताह या एक माह मे कोई मंत्री या उच्च अधिकारी अलीराजपुर दौरे पर आए और जिला चिकित्सालय का निरिक्षण करे तो निश्चित ही इस तरह की चिकित्सालय मे चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिल सकती है |

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |