Ad2
Banner1

अलीराजपुर में जनजाति विकास मंच की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया

शाहरुख़ खत्री की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर ,जहां बैठक में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है, जिसमें राजेश डुडवे को सर्व समिति से अध्यक्ष बनाकर दायित्व दिया है।

अलीराजपुर में जिला जनजाति विकास मंच की बैठक जिला स्तर पर आयोजित हुई। इस बैठक में धार विभाग के विभाग प्रचारक अंकित गड़केश्वर और मान.जिला संघ चालक प्रताप सिंह डावर और जनजाति विकास मंच के प्रमुख गोविंद भयडिया की उपस्थिति में यहां पर बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर धार विभाग प्रचारक अंकित गड़केश्वर ने यहां पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश डाला और हितरक्षा, स्वालंबन ओर श्रद्धाजागरण प्रमुख सूत्र को लेकर अपनी बातें की और क्षेत्र में अनेक प्रकार की विरोधी बाहरी लोगों के द्वारा की जा रही उस गतिविधि, समाज में भ्रमित जानकारियां और कुप्रथा, दहेज प्रथा, शिक्षा पद्धति और संस्कृति के साथ ही धर्म परिवर्तन को लेकर भी विचार मंथन हुआ है।

इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का यहां पर गठन किया गया इसमें जिला अध्यक्ष राजेश डुडवे, वही निरंजन पटेल रोडधा, विक्रम डावर बड़ाउंडवा, चमारिया मौर्य नानपुर व जगन बामनिया जोबट को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। जबकि युवा प्रमुख विजय रावत, महिला प्रमुख अनीता भंवर, अधिकारी कर्मचारी वानसिह कनेश, शासकीय योजना प्रभारी धीरज चौहान, विधि प्रमुख नानला किराड, मुकेश मावड़ा, प्रबोधजन प्रमुख वगेसिह पटेल जामली को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर भी अध्यक्ष का दायित्व दिया है। जिसमें डूंगरसिंह निगवाल अलीराजपुर, किशोर डावर जोबट, राजेश चौहान, विनोद बारिया उदयगढ़, फतेह सिंह कलेश कट्ठीवाड़ा और विनय जोकटीया व सुनिल सस्तिया सोंडवा को दायित्व दिया गया है।

बैठक के बाद जनजाति गुरु दिवस को लेकर भी कार्य योजना बनाई गई है जिसमें 1 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित जिले भर में होंगे और 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में पूरे जिले में धूमधाम के साथ में विशाल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अन्य संगठनों से शंकर निंगवाल,मगन चौहान,बलिराम बिल्लोरे,भूपेंद्र चौहान, उपस्थित रहे

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |