Ad2
Banner1

शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में सिकल सेल एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का हुआ आयोजन

कार्यालय प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा, जिला-अलीराजपुर (म.प्र.) 

कलेक्टर महोदय द्वारा दिनांक 03/11/2022 को गुगल मीट में दिये गये निर्देश के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय, सोण्डवा में महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोण्डवा के सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 04 नवंबर 2022 शुक्रवार की सिकल सेल एनीमिया जांच एवं हीमोग्लोबिन की जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक स्टॉफ के रक्त के नमुने लेकर सिकल सेल एंव हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा जांच उपरांत रक्तदान के मापदंड पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक स्टॉफ को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिकल सेल रक्तदान महाकुंभ में रक्तदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जावेगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये आयोजित शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एंव एन.एस.एस. स्वयसेवक उपस्थित रहे

उक्त शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अश्विन परमार, डॉ. निर्मला निंगवाल, डॉ. अभिषेक भट्ट, श्री जितेन्द्र जुकटिया लैब टेक्नीशियन एंव महाविद्यालय से प्रो. विशाल देवड़ा एंव एन.एस.एस. स्वयंसेवक कु रंजीला जमरा ललिता सोलंकी, सविता डावर, संजय चौहान का सहयोग रहा।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार द्वारा दी गई।

शासकीय महाविद्यालय, सोण्डवा

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |