Ad 1

कलेक्टर ने किया शासकीय स्कूलों और उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

जोबट:- जोबट के ग्राम उंडारी में शासकीय प्राथमिक स्कूल, मिडिल स्कूल और आंगनवाड़ी का शुक्रवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया एंव व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही उंडारी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी कलेक्टर ने दौरा कर जायजा लिया ।

साथ ही कलेक्टर सिंह ने कक्षा 5 वी के बच्चो को 22 नवम्बर को होने वाली नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे की मिड टर्म परीक्षा के बारे में लगभग डेढ़ घंटे अभ्यास करवाया और बच्चो से सवाल जवाब करवाए । बच्चो को भारत के नक्शे के माध्यम से दिशाओं के बारे में जानकारी दी व घड़ी देखना भी सिखाया । और शिक्षकों को निर्देश दिए कि आने वाली मिड टर्म परीक्षा की तैयारी सभी बच्चों को अच्छे से करवाए ।

कलेक्टर के साथ आए अतिरिक्त संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव, एपीसी अविनाश वाघेला द्वारा भी बच्चो को अभ्यास करवाया गया ।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण कर लोगों पर्याप्त राशन मिल रहा है या नही इसकी जानकारी ली ,लोगो से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उंडारी में निरीक्षण करने के बाद ग्राम पानगोला में भी निरीक्षण किया और वहां भी बच्चों को परीक्षा के लिए अभ्यास करवाया ।

इस मौके पर जोबट बीआरसी प्रवीण प्रजापत और जनशिक्षक अमन सिंह चौहान उपस्थित रहे ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |