Ad 1

महिला की लज्जा भंग करने वाले अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास

थांदला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रमिला रॉय द्वारा अभियुक्त शानू उर्फ शांति लाल पिता थावरिया भूरिया निवासी बानियापाड़ा तहसील थांदला जिला झाबुआ एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000रु अर्थ दंड से दंडित।

अभियोजन मीडिया प्रभारी थांदला वर्षा जैन के अनुसार दिनांक 24 नवंबर 2016 को रात्रि 7:30 बजे पीड़िता बीमार होने से बड़वाई के लिए थांदला दरगाह पर झाड़ फूंक करवाने गई थी। वापस अपने घर ग्राम जूनी रंभापूर जा रही थी तो रंभापुर में बनियापाड़ा का शानू मिला तो पीड़िता ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर पर उतार देने को कहा और मोटरसाइकिल पर बैठकर अभियुक्त के साथ अपने घर जा रही थी । दरगाह के पास में पीड़िता ने अभियुक्त से उतारने के लिए कहा परंतु अभियुक्त शानू ने दरगाह के पास पहुंचने पर भी पीड़िता को मोटरसाइकिल से नहीं उतारा और जबरन जंगल तरफ ले गया। पीड़िता ने तालाब के किनारे उतारने का कहा परंतु अभियुक्त ने तालाब के किनारे भी नहीं उतारा और जंगल ले गया, वहां पर पीड़िता को मोटरसाइकिल से उतार कर बुरी नियत से दोनों हाथों से पकड़ लिया। पीड़िता ने धक्का देकर अभियुक्त शानू से अपने आप को छुड़ाया। चिल्लाने पर उसकी आवाज़ सुनकर गबजी और थावरा आ गए जिन्हे पीड़िता ने घटना के बारे में बताया ।थाना मेघनगर की पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर अभियुक्त के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/16 धारा 354 भादवि की रिपोर्ट दर्ज की गयी। अनुसंधान के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्क से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया । राज्य की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी वर्षा जैन द्वारा किया गया।

वर्षा जैन

मीडिया सेल प्रभारी

थांदला झाबुआ मध्य प्रदेश

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |