पवित्र जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में जैन समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

अलीराजपुर:- विश्व भर के जैन समुदाय की प्रमुख आस्था के केंद्र श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ को झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय ने वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर पर्यावरण पर्यटन तथा अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अधिसूचना जारी की है श्री सम्मेद शिखर पारसनाथ पर्वतराज अति प्राचीन जैन धार्मिक तीर्थ स्थल है जहां पर 24 तीर्थंकरों में से 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि होने से यहां का कण-कण हर जेन अनुयाई के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है पूरे भारतवर्ष में जैन समुदाय ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिए हैं इसी तारतम्य में अलीराजपुर जैन समाज द्वारा शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जैन मंदिर प्रांगण से वाहन रैली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां पर तहसीलदार श्री अजय पाठक को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन का वाचन श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन द्वारा किया गया

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |