Ad 1

मोहनखेड़ा महातीर्थ में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ का महा अधिवेशन 26 मार्च 2023 रविवार को आयोजित हो रहा है

अलीराजपुर:- परम पूज्य गच्छाधीपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय हेमेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब एवं गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय ऋषभ चंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब द्वारा स्थापित मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्री संघ का का महाधिवेशन मोहनखेड़ा गुरुदेव की पुण्य भूमि पर दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को आयोजीत हो रहा है संपूर्ण मध्य प्रदेश से श्री संघ के महानुभाव एवं पदाधिकारी पधार रहे हैं ,

मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्री संघ के अध्यक्ष संतोष नाकोड़ा झाबुआ व महामंत्री शौकीन जैन ने बताया दादा गुरुदेव की 200 वी जन्म जयंती हेतु रूपरेखा बनाना है, त्रिस्तुतिक समाज के उत्थान हेतु योजना बनाना , समाज संगठन को मजबूत बनाना, के उद्देश्य से आयोजित इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंपालाल जी वर्धन मुंबई, राष्ट्रीय महामंत्री श्री पुष्पराजजी वोहरा जालौर, श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी राजजी कोठारी मुंबई के मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाशजी सकलेचा के विशेष आतिथ्य में सम्मेलन आयोजित होगा साथ ही श्री मोहनखेड़ा ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी भी उपस्थित रहेंगे,संपूर्ण मालवांचल से करीब 2000 गुरु भक्त, कार्यकर्ता समाजसेवी इस अधिवेशन में पधार रहे हैं साथ ही अखिल भारतीय त्रिस्तुतिक श्री संघ के उपाध्यक्ष श्री धर्मचंद्रजी चपडोद ,श्री राजेशजी वरमेचा एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री अनिल जी चोपड़ा जावरा प्रांतीय पदाधिकारी मनीष जैन अलीराजपुर भी उपस्थित रहेंगे ,मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ अलीराजपुर के जिला प्रमुख अनिष जैन ,संगठन मंत्री नीलेश जैन व ने श्री संघ के सभी सदस्यों से उपरोक्त अधिवेशन में पधारने का निवेदन किया है अलीराजपुर जिले के प्रत्येक गांव से जैन श्री संघ के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में मोहनखेड़ा पधार रहे हैं

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |