Ad2

सोंडवा महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

सोण्डवा:- उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा के प्रभारी प्राचार्य डॉ गीतांजली वर्मा द्वारा कॉलेज चलो अभियान के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय के सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया। उक्त समिति के नोडल अधिकारी प्रो सायसिंग अवास्या एवं सहायक के रूप में प्रो. तबस्सुम कुरैशी को नियुक्त किया । नोडल अधिकारी अवास्या द्वारा दो दो प्राध्यापकों के तीन दल गठित कर विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के प्रचार प्रसार का दायित्व दलों को सौंपा गया। उक्त आभियान का शुभारंभ दिनांक 25 मार्च, 2023 को उमराली ग्राम के दो विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमराली एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, उमराली में प्रो मोहन कुमार डोडवे एवं डॉ विशाल देवड़ा तथा अन्य दल जिसमें प्रो तबस्सुम कुरैशी एवं प्रो कविता चौहान सम्मिलित है, ने सोंडवा नगर के तीन विद्यालय यथा कन्या शिक्षा परिसर, शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय, सी एम राइस (मॉडल स्कूल) स्कूल में भ्रमण कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आगामी सत्र 2023- 2024 में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय में प्रचलित परंपरागत कोर्स बी. ए., बी. एससी. के साथ-साथ नवीन प्रारंभ किए स्ववित्तीय पाठ्यक्रम बी. कॉम, बी. एससी. कंप्यूटर साइंस तथा बी.ए.कंप्यूटर एप्लीकेशन के विषय में जानकारी प्रदान की।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीयन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका *नई शिक्षा नई उड़ान* में वर्णित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जैसे चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु विषयक दृष्टिकोण, बहु आगमन एवं निर्गमन व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा एवं अकादमिक लचीलापन आदि के बारे में बताया गया। साथ ही महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

उक्त जानकारी कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी प्रो सायसिंग अवास्या ने प्रदान की।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |