Ad 1

चालक परिचालक संघ ने जमकर की आतिशबाजी,जाहिर की अपनी खुशी

चालक परिचालक संघ ने जमकर की आतिशबाजी,जाहिर की अपनी खुशी

जुबेर निजामी की रिपोर्ट

अलीराजपुर- भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी और से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारो की प्रथम सूची जारी की गई जिसमें अलीराजपुर विधानसभा क्रमांक 191 से भाजपा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान को बनाया गया है । नागरसिंह चौहान पूर्व विधायक व वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष है। सर्वप्रथम 2003 में नागरसिंह चौहान को भाजपा से विधानसभा में टिकिट दिया गया था जिसमे श्री चौहन ने जीत हासिल कर सबसे कम उम्र के विधायक बने थे उसके बाद 2008 में फिर से जीत दर्ज की 2013 में फिर से विजय हुए । हालांकि लगातार 3 बार विजय हुए नागरसिंह चौहान को 2018 में कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश पटेल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार नागरसिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया जिसकी खुसी में स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर चालक परिचालक संघ ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

उक्त जानकारी चालक परिचालक संघ के मिडिया प्रभारी जुबेर निज़ामी द्वारा दी गयी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |