Ad 1

नही रहे अलीराजपुर जिले के प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चेतन भाई कनेश, पूरे आदिवासी समाज में शोक की लहर।

नही रहे अलीराजपुर जिले के प्रसिद्ध आदिवासी गायक कलाकार चेतन भाई कनेश, पूरे आदिवासी समाज में शोक की लहर।
जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिले के ग्राम पुवासा के प्रसिद्ध आदिवासी गायक चेतन भाई कनेश का दिनाँक 01/09/2023 को अचानक निधन हो गया है। चेतन भाई कनेश भिलाली बोली में अनेक गीत व वीडियो बनाये है जो को मध्यप्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र में अच्छे खासे लोकप्रिय रहे है। उन्हें कम उम्र में बड़ी पहचान व लोकप्रियता हासिल करने के लिए जाना जाता है। 2019 में अपने आदिवासी टिमली गीत से प्रसिद्ध हासिल किए चेतन भाई कनेश के गीत जन जन की जुबान पर छा गए थे। उन्होंने शादी ब्याह में बजने वाली टिमली के अलावा अनेक सामाजिक व जन चेतना फैलाने वाले गीत भी गाए है, जिसके माध्यम से आदिवासी समाज मे जागरूकता फैली। उनके कोई गीत व वीडियो यूट्यूब पर मिलयन्स में चल चुके है।

अपनी आवाज के जादू से चारो तरफ खुशियां बाटने वाले गायक चेतना कनेश आज हमेशा के लिए शांत हो गए है। आदिवासी क्षेत्र में शादी ब्याह के अवसर पर डीजे पर गूँजने वाली आवाज अब नही सुनाई देगी, भले ही आज वो इस दुनिया मे नही है लेकिन उनके गाये गीत हमेशा अमर रहेंगे उनके लाखो प्रशंसक, परिजन व समाज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपना दुःख व्यक्त कर रहे है। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी व हैरान है। आदिवासी समाज में चमकते सितारे के अचानक ओझल हो जाना पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति करना असंभव है।

उनके परिजनों से पता चला कि गायक चेतन कनेश पिछले एक दो दिन से बीमार थे जिसकी वजह से उन्हें दिनाँक 31/08/2023 बोडेली अस्पताल ले जाया गया जहाँ 01/09/2023 को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिनाँक 02/09/2023 को उनके गृह ग्राम पुवासा में किया जाएगा, वही पर उनके रिश्तेदार व प्रशंसक अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |