Ad 1

आदिवासी लोक गायक का निधन : मशहूर पश्चिमी आदिवासी सिंगर चेतन भाई कनेश का आकस्मिक देहांत हुआ

विशाल चौहान की रिपोर्ट

अलीराजपुर। आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले के ग्राम पुवासा के प्रसिद्ध आदिवासी गायक चेतन भाई कनेश का दिनाँक 01/09/2023 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया है। चेतन भाई कनेश भिलाली बोली में अनेक गीत व वीडियो बनाये है। जो की मध्यप्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र में अच्छे खासे लोकप्रिय रहे है। उन्हें कम उम्र में बड़ी पहचान व लोकप्रियता हासिल करने के लिए जाना जाता है। 2019 में अपने आदिवासी टिमली गीत से प्रसिद्ध हासिल किए चेतन भाई कनेश के गीत जन जन की जुबान पर छा गए थे। उन्होंने शादी ब्याह में बजने वाली टिमली के अलावा अनेक सामाजिक व जन चेतना फैलाने वाले गीत भी गाए है। जिसके माध्यम से आदिवासी समाज मे जागरूकता फैली। उन्हें समाज द्वारा सम्मानित भी किया गया। उनके कई गीत व वीडियो यूट्यूब पर लाखो मिलयन्स में चल चुके है।

अपनी आवाज के जादू से चारो तरफ खुशियां बाटने वाले गायक चेतन कनेश आज हमेशा के लिए शांत हो गए है। आदिवासी क्षेत्र में शादी ब्याह के अवसर पर डीजे पर गूँजने वाली आवाज अब नही सुनाई देगी, भले ही आज वो इस दुनिया मे नही है। लेकिन उनके गाये गीत हमेशा अमर रहेंगे। अलीराजपुर ज़िला सहित आसपास के समस्त कलाकारों, पूरे आदिवासी समाज, शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके लाखो प्रशंसक, शुभचिंतक, परिजन व आदिवासी समाज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपना दुःख व्यक्त कर रहे है। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी व हैरान है। आदिवासी समाज में चमकते सितारे के अचानक ओझल हो जाना पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति करना असंभव है।

उनके परिजनों व उनके बेहद करीब आदिवासी गीतकार रोहित पड़ियार जी से पता चला कि गायक भाई चेतन कनेश पिछले एक दो दिन से बीमार थे। जिसकी वजह से उन्हें दिनाँक 31/08/2023 गुरुवार को बोडेली अस्पताल ले जाया गया। जहाँ 01/09/2023 शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिनाँक 02/09/2023 शनिवार को उनके गृह ग्राम पुवासा में किया जाएगा। वही पर उनके रिश्तेदार, प्रशंसक व शुभचिंतक उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

जिला अलीराजपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस वीर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि.     |     अजाक्स एवं आकास संगठन कि आपत्ति के बाद सहायक आयुक्त ने आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उच्च पद प्रभार के आदेश किये जारी     |     जिले के शिक्षकों को दीपावली पूर्व समस्त शेष एरियर देने की मांग, शासन के निर्देशों का नही होता समय पर पालन वाघेला     |     त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई     |     सेवा ही संकल्प ..ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।     |     नव चेतना मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुए गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित;उत्साह के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता!!     |     राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का कमलेश आर्य को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।     |     कुरैशी जमात की कार्यकारणी का हुआ गठन वसीम कुरेशी (भूरु) कुरैशी जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष     |     सब्जी के निचे छिपाकर कि जार थी अवैध शराब परिवहन चढे पुलिस के हत्थे।     |     सलीम शाह बनाये गए शाह जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष।     |