Ad2

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन कुमार। बल बुद्धि विघा देहु मोहिं हरहु कलेश विकार…… के जय घोष के साथ नगर के समस्त हनुमान मंदिरों मे हनुमान जन्मोत्सव भक्ति

भाव वातावरण मे मनाया गया। अलसुबह से ही हनुमान भक्तों मे हनुमान जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह दिखा व भक्तों के हनुमान मंदिरों मे दर्शकों के लिए ताता लगा रहा भक्तों द्वारा कोविड 19 का पालन कर दर्शन लाभ लिया।

 

नगर मे चिंता हरण हनुमान मंदिर कृषि उपज मंडी,  बडा हनुमान  राज राजेश्वर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड, हनुमान गोपाल मंदिर, हनुमान मंदिर झंडाचौक, हनुमान मंदिर तुलसी माता चौराहा, संकट मौचन हनुमान मंदिर पंचेश्वर मार्ग व सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा मे बजरंग भक्त मंडल के सानिध्य मे हनुमान जन्मोत्सव बडी धुमधाम व हषोल्लास के साथ मनाया गया।

बजरंग भक्त मंडल के सांनिध्य शासन प्रशासन की गाइडलाइन कोविड-19 के तहत नियमानुसार सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा मेंं  राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की उद्घोष के साथ अलसुबह 5.55 पर हनुमान जन्मोत्सव की  पंडित विठ्ठल दास शर्मा के द्वारा महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई। शिखर पर ध्वजारोहण पंडित मनोज व अजय शर्मा द्वारा किया गया।  बजरंग भक्त मंडल के सदस्य महेश बेडिया ने बताया कि हनुमान भक्त मंडल के द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा पर विशेष श्रंगार किया मंदिर के बजरंग भक्त मंडल के द्वारा बाबा प्रतिमा पर विशेष श्रंगार किया जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।  मंदिर शिखर व मंदिर प्रंगण को विघुत साज सज्जा से  सजाया गया। साथ ही कोराना महामारी से देशवासियों को घोर संकट से मुक्ति दिलाने  के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना भी  की गई।  इस अवसर पर भक्तों ने माक्स  एवं 2 गज की दूरी  का पालन किया।  हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन मे डां हरेकृष्ण शर्मा, राधेश्याम माहेश्वरी, कृष्ण कांत सोमानी, राजेंद्र वर्मा, अनिल शर्मा, राजु सारडा, भानुप्रताप बाहेती, यतेंद्र सिंह भाटी व धनराज मोदी सहित हनुमान भक्तों का सहरानीय सहयोग रहा।

फोटो

 

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे आकृषित श्रंगार।

 

गोपाल मंदिर हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रंगार।

 

बडा हनुमान जी राजराजेश्वर मंदिर।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!