Ad 1

अब प्रत्येक अमावस्या पर श्री चारभुजानाथजी के मंदिर पर होगा ध्वजारोहण, दोपहर में राजभोग आरती होगी मन्दिर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लिया गया है यह निर्णय

विशाल चौहान की रिर्पोट ✍

बड़ी खट्टाली । चारभूजा धाम बड़ी खट्टाली में स्थित भगवान श्री चारभुजानाथ जी के मंदिर को हाल ही में 100 वर्ष पूर्ण होने पर 06 अगस्त 2023 को शताब्दी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शताब्दी महोत्सव के पश्चात हम सब की आस्था का केंद्र प्रातः स्मरणीय चारभुजा धाम खट्टाली में विराजमान भगवान श्री चारभुजा नाथ की प्रत्येक अमावस्या पर दोपहर 12:15 बजे ध्वजारोहण व दोपहर 12:30 बजे राजभोग आरती प्रारम्भ हो चुकी है। 

चारभुजा धाम खट्टाली में प्रतिवर्ष डोलग्यारस महोत्सव, फाग महोत्सव, देवउठनी ग्यारस, दीपावली, नववर्ष सभी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाये जाते है सभी त्योहारों पर आसपास के अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बड़वानी, इंदौर, गुजरात जिले से अधिक से अधिक संख्या में भक्त दर्शन के लिए पधारते है। 

सभी भक्तों के लिए चारभुजा धाम खट्टाली एक तीर्थ स्थल बन चुका है साथ ही सभी भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। जो भक्त प्रति अमावश्या पर चारभूजा धाम गढ़बोर (राजस्थान) नहीं पहुंच पाते हैं। वह अब हर अमावस्या पर चारभूजा धाम खट्टाली पहुच कर धर्म लाभ ले कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |