Ad2
Banner1

भारत पाकिस्तान मैच को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया 

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍

बड़ी खट्टाली । भारत जहां गली-गली में क्रिकेट खेला जाता है और यहां की जनता के दिलों में भी क्रिकेट बसता है। वहींं जब मुकाबला भारत व पाकिस्तान के बीच हो तो दर्शकों का उत्साह एक अलग लेवल पर चला जाता है। बड़े शहरों से लेकर आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में भी जनता में इस मैच को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। आज क्रिकेट वर्ल्डकप का मुकाबला विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत – पाकिस्तान के बिच खेला गया। जिसका चारभुजा मन्दिर प्रांगण पर क्रिकेट प्रेमियों द्वारा बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें कई क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया। 

विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला हुआ। वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सिर्फ 191 रन पर समेट दिया था। उसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी ने पाकिस्तानी गेंदबाजी को धो डाला और भारत में मात्र 25 ओवरों में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |